फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   alleged conspiracy

एसपी को गुमराह कर साजिश रची : कृष्णचंद्र सिंह

Mon, 11 Jan 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
बस्ती । समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णचन्द्र सिंह ने कहा है
विज्ञापन
कि एसपी को गुमराह कर उनके विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया। उनके परिवार वालों पर दबिश के नाम पर कहर ढाया गया।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से संसारपुर स्थित घर पर पुलिस ने तांडव मचाया। निर्दोषों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उनकी दो गाड़ियों को नगर थाने में रखा गया है। उन गाड़ियों को पुलिस ने खुद ही क्षतिग्रस्त कर दिया है।

आरोप लगाया कि गाड़ियों के टायर तक पुलिस ने काट दिए है। सपा नेता कृष्णचन्द्र सिंह ने कहा कि एसपी को अंधेरे में रखकर उनके विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र किया गया। 30 नवंबर की रात में जिस प्रकार से पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में उनके परिवार पर दबिश के नाम पर कहर ढाया गया उससे परिवार के लोग आज भी डरे सहमे हैं।

कहा कि तीन लाख रुपये नकद, मोबाइल के तीन सेट, दो लक्जरी वाहनों को लेकर नगर पुलिस मौन है। जिन लोगों को नगर पुलिस ने जेल भेजा उनमें से अधिकांश की मोबाइल और रुपयों को अभी तक नहीं दिया गया।


उत्पीड़न को लेकर अगली रणनीति के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि उन्होंने यथा स्थिति से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया है। कहा कि जरूरत पड़ी तो एसपी कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed