{"_id":"67f420d0c9ef5dc4d906feb4","slug":"allegation-of-getting-the-bed-of-ring-road-leveled-with-sand-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134678-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रिंगरोड के बेड की पटाई बालू से कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रिंगरोड के बेड की पटाई बालू से कराने का आरोप
Tue, 08 Apr 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से सरयू नदी तक रिंग रोड के निर्माण में मानकों के उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
त्रिलोकपुर गांव निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य रविंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर एलाइनमेंट एरिया की पटाई मिट्टी के स्थान पर बालू से करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर तटबंध से सटे किसानों के खेतों से लगभग 30 फुट गहरी खोदाई करके बालू निकाल कर रिंगरोड के एलाइनमेंट की पटाई की शिकायत की है। जबकि, वहां मिट्टी का प्रयोग होना चाहिए। आशंका है कि कार्यदायी संस्था को स्थानीय स्तर पर मिट्टी नहीं मिल हो पा रही है।
बताया कि तटबंध से सटे गहरी खोदाई से रैदासपुर, कन्हईपुर, त्रिलोकपुर, बेतवा गांव में कटान का खतरा बढ़ गया है। किसानों के खेतों की बिना पैमाइश कराए मनमाने ढंग से मिट्टी के नाम पर बालू की खुदाई कि जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है।े