फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   allegation of corruptiion

बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Thu, 31 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
allegation of corruptiion
बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और 18 सूत्रीय ज्ञापन यूपी पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता को सौंपा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता है तो शहर का व्यापारी अपना कारोबार बंद कर आंदोलन के लिए सड़क पर निकलेगा।
विज्ञापन


बुधवार को बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आह्वान पर तमाम व्यापारी यूपी पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता के दफ्तर पर पहुंचे। यहां पर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। यहां पर जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होती ही बिजली विभाग ने आंख मिचौली शुरू कर दी है। विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। निचले स्तर पर जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली कटौती की कोई समय निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन


अघोषित कटौती घंटों की जा रही है। राजपाल ने कहा कि त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल ठीक कराने के नाम पर पटल सहायक परेशान कर रहे हैं। मीटर रीडर और उनके दलाल मीटर चेकिंग के नाम पर शोषण कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में नव निर्मित भवन निर्माण कराने वाले स्वामियों से विद्युत कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। विद्युत अधिकार में छूट के लाभ  संबंधी आंकड़ों को कंप्यटूर में फीड नहीं किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के जर्जर विद्युत पोल व तार नहीं बदले जा रहे है। नगर महामंत्री नंद किशोर साहू ने कहा है कि लोकल विद्युत फाल्ट को ठीक कराने के लिए उपभोक्ता हेल्प लाइन नंबर जारी किए जाएं और शहरी क्षेत्र को विद्युत कटौती से मुक्त रखा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन कनेक्शन व मीटर लगाने के मूल्य से संबंधित डिस्प्ले बोर्ड सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाए। बकाया विद्युत बिल और अन्य कारणों से कनेक्शन विच्छेद करने के 24 घंटे के पूर्व उपभोक्ताओं को सूचना दी जाए। इस आशय का ज्ञापन व्यापारियों ने मुख्य अभियंता सीपी गुप्ता को सौंपा। इसके अलावा ज्ञापन की प्रति को मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, प्रमुख सचिव ऊर्जा, प्रबंध निदेशक पावर कारपोरेशन, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को भेजा। इस दौरान जिला मंत्री सूर्य कुमार शुक्ला, नगर अध्यक्ष सूर्य मोहन सिंह, नगर महामंत्री नंद किशोर साहू, रवींद्र पाल सिंह जल्लू, सुधीर पांडेय, हरी चौधरी, गौरव भारत, अदालत प्रसाद, बैजनाथ अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed