{"_id":"64595a2252e48d8452078518","slug":"all-the-parties-showed-their-strength-basti-news-c-7-1-157387-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सभी दलों ने झोंकी ताकत, नहीं टूटी मतदाताओं की चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सभी दलों ने झोंकी ताकत, नहीं टूटी मतदाताओं की चुप्पी
Tue, 09 May 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
हरैया में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम गुलाब चंद्र।
बस्ती। निकाय चुनाव चरम पर है। हर कोई चुनाव में अपनी जीत पक्की मानकर पूरी ताकत से जुटा हुआ है। सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी दी है, मगर मतदाताओं की चुप्पी नहीं टूट रही है। कद्दावर नेता रोड शो, जनसभा आदि के माध्यम से जनता को लुभाने में जुटे हैं।
जिले के एक नगर पालिका व नौ नगर पंचायत में 11 मई को मतदान होगा। 9 मई की शाम से प्रचार बंद हो जाएगा। इसे देखते हुए सभी दलों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। भाजपा की ओर से अब तक जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, प्रभारी मंत्री राकेेश सचान व अन्य मंत्रियों को प्रचार के लिए उतारा है। दूसरी ओर, सपा में पूर्व मंत्री व प्रदेश सचिव राम प्रसाद चौधरी ने यहां की कमान संभाली है। उनकी तमाम जनसभाएं निकायवार हो रही हैं। यही नहीं आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारक राज्य सभा सांसद संजय सिंह को जबकि सुभासपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर एकमात्र सीट पर पार्टी का प्रचार करने आ चुके हैं।
--
मतदान के दिन 11 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
बस्ती। जनपद में 11 मई को नगर निकाय निर्वाचन- 2023 के मतदान के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह जानकारी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि दुकानों एवं वाणिज्यिक अधिष्ठानों में बंदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन क्षेत्रों में भले ही बंदी दिवस घोषित हो अथवा न हो। कारखानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों के लिए मतदान दिवस के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे कार्य नही लिया जाएगा। प्रत्येक नागरिक को मतदान का उपयुक्त अवसर दिया जाएगा। संवाद