फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Akram faces challenges

Basti News: लोगों को अखर रहा अकरम का चुनौतियों के आगे हथियार डाल देना

Thu, 21 Sep 2023 11:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 21 Sep 2023 11:55 AM IST
विज्ञापन
Akram faces challenges
अकरम की खुदकुशी का मामला
विज्ञापन

मंगलवार को घर के बरामदे में रिवाल्वर से गोली मारकर कर लिए थे आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खैर ट्रस्ट के पूर्व मुतवल्ली, बेगम खैर इंटर काॅलेज के प्रबंधक मोहम्मद अकरम खां की मौत का रहस्य सुसाइड नोट मिलने के बाद भले ही धुंधला पड़ गया, लेकिन लोग अब भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि उनके जैसा शख्स इतनी आसानी से चुनौतियों के आगे हथियार डाल देगा।
लोगों को इस पर भी संदेह है कि सटाकर गोली चलाई गई होती तो कनपटी के आरपार चली गई होती। जबकि सिर की हड्डी में वह फंस गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान एक्स-रे के बाद गोली ढूंढी जा सकी। पुलिस के पास भी इसका सटीक जवाब नहीं था। मगर सुसाइड नोट ने किसी भी आशंकाओं की बुनियाद को खड़ा नहीं होने दिया।
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन परिवार के लोग खासे सदमे में रहे। घटना के बारे में वे बात नहीं करना चाहते थे। हालांकि अकरम खां के जानने वालों में पूरे दिन कुछ न कुछ चर्चा होती रही। सबसे ज्यादा चर्चा सुसाइड नोट में लिखी बात का लोग जिक्र करते रहे। लोग कह रहे थे कि अकरम को आखिर अपने किन फैसलों पर सबसे ज्यादा पछतावा था, जिसका वह अपने सुसाइड नोट में जिक्र करना चाह रहे थे। किन गलत फैसलों के बारे में इशारा कर रहे थे। मुश्किल वक्त में करीबी मित्रों के साथ छोड़ देने की बात को भी लोग तवज्जाें दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकरम खां को करीब से जानने वालों का कहना है कि वह कुछ दिनों से दोहरा किरदार निभाने लगे थे। इसलिए कई करीबी उनसे दूर होने लगे थे। लोगों का इशारा शायद उनके दूसरी शादी करने की तरफ था। आसपास ऐसे तमाम लोगों ने पहली पत्नी होने के बावजूद दूसरी शादी कर रखी है और उनकी पारिवारिक जिंदगी आसानी से चल रही है। इसलिए सिर्फ इसे लेकर तनावग्रस्त होना गले नहीं उतर रहा है।
ज्यादातर लोगों का मानना है कि उनके ऊपर लोगों का बकाया काफी बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों से वह ब्याज पर बड़ी रकम ले रखे थे। इसमें कुछ चर्चित लोगों का नाम बताया जा रहा है। हालांकि अभी किसी ने खुलकर नहीं बताया है कि उन्होंने अकरम खां को रुपये दे रखे थे।

--------------
यह है मामला
- मंगलवार को तड़के मोहम्मद अकरम खां को मुरलीजोत स्थित मकान के बरामदे में रखी झूले वाली कुर्सी पर खून से लथपथ पाया गया था। परिवार के लोग शव उतारकर अंदर ले गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में आग की तरह शहर में खबर फैल गई कि मोहम्मद अकरम खां ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed