फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   agyaram selected for national award

आज्ञाराम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित

Mon, 15 Feb 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कैप्टन बस्ती नामक गन्ना की प्रजाति विकसित करने वाले कप्तानगंज
विज्ञापन
ब्लॉक के ग्राम खरका देउरा निवासी प्रगतिशील किसान आज्ञाराम वर्मा को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र पाठक ने बताया कि यह सम्मान राष्ट्रीय किसान कांग्रेस दिल्ली में 11 से 17 मार्च तक में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति देंगे।

आज्ञाराम वर्मा ने बताया कि उन्हें कैप्टन बस्ती नामक गन्ने की नई प्रजाति विकसित करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने की जानकारी राष्ट्रीय किसान कांग्रेस दिल्ली की ओर से मोबाइल पर दी गई है। बताया उन्हें 11 से 17 मार्च तक दिल्ली में निवास करने को कहा गया है।

बताया कि जिस गन्ने की नई प्रजाति को विकसित किया गया, उसे पेटेंट कराने के लिए राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान अहमदाबाद में भेजा गया। वहीं से उनके चयन की संस्तुति की गई। बताया कि जिस प्रजाति को विकसित किया गया, वह अन्य गन्ना की प्रजाति से दोगुना अधिक उत्पादन देता है।

एक हेक्टेअर में 1400 विक्टंल गन्ने का उत्पादन होता है, जबकि अन्य प्रजाति सात से लेकर आठ सौ कुंतल उत्पादन देता है। बताया कि अधिक उत्पादन के साथ इस प्रजाति की फसल महज आठ माह में ही तैयार हो जाती है। बताया कि इस नई प्रजाति का कई किसान लाभ उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed