फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   agriculture uria soltecs

Basti News: स्टॉक में रखी है 5471 एमटी यूरिया, क्षेत्र में किल्लत

Sun, 20 Aug 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 20 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
agriculture uria soltecs
यूरिया के अभाव में बंद पड़ी साधन सहाकरी समिति चित्राखोर गंगौरी।
बस्ती। जिले में यूरिया की किल्लत को लेकर अभी तक अफसर गंभीर नहीं हो रहे हैं। समितियों को यूरिया की आपूर्ति समय से नहीं हो पा रही है। इस बारे में आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

हमने शनिवार को यूरिया की किल्लत को लेकर पड़ताल की तो पता चला कि बफर गोदाम में 5471 मीट्रिक टन यूरिया रखी है। इसके बावजूद साधन सहकारी समितियों से किसानों को खाद नहीं मिल रही है। किसान खरीफ फसल में उर्वरक डालने को लेकर खासे परेशान हैं। उन्हें क्षेत्र में मुश्किल से ही उर्वरक मिल पा रहा है, वो भी औने-पौने दामों में। किसान ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि हर फसली सीजन में यही होता है। जरूरत के समय उर्वरक नहीं मिल पाता है। मजबूरी में प्राइवेट क्षेत्र से यूरिया लेनी पड़ती है। जो महंगी पड़ रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में 116 साधन सहकारी समितियों हैं, जिसमें 105 सक्रिय हैं, और किसानों को उर्वरक वितरित कर रही हैं। इन समितियों के अलावा इफको के उर्वरक 30 आईएफएफडीसी व एग्री जंक्शन के माध्यम से भी वितरित की जाती थी। तीन माह से इन बिक्री प्वाइंट को उर्वरक की आपूर्ति सहकारिता से बंद कर दी गई। जिला अन्य सहकारी उर्वरक विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष उमेश पाल ने इस बाबत सांसद को ज्ञापन देकर उर्वरक दिलाए जाने की मांग की है। अभी तक इन ब्रिकी प्वाइंटों से उर्वरक वितरण शुरू नहीं हुआ। अफसर मनमाने तरीके से बिक्री केंद्रों को उर्वरक का आवंटन दे रहे हैं। यूरिया किल्लत का यही प्रमुख कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
आईएफएफडीसी और एग्री जंक्शन को भी उर्वरक की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। बिक्री प्वाइंट को लगातार यूरिया भेजी जा रही है। रविवार तक क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-मनीष कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed