{"_id":"64e2624b32fc7120f8048e64","slug":"agriculture-shuger-can-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3068-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गन्ने की खेती के प्रति किसानों का बढ़ रहा रूझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गन्ने की खेती के प्रति किसानों का बढ़ रहा रूझान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा, बस्ती। उत्तर प्रदेश चीनी एवं गन्ना विकास निगम मुंडेरवा परिक्षेत्र में गन्ने की बुवाई के प्रति किसानों का रुझान बढ़ रहा है। मानसून के समय गन्ने की बुवाई कर किसान अधिक पैदावार हासिल कर सकते हैं।
यह कहना है मुख्य गन्ना प्रबंधक कुलदीप द्विवेदी का। वह मिल प्रबंधन के देखरेख में कराए जा रहे मानसून गन्ना बुआई अभियान की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का अधिक लाभकारी दाम दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। गन्ने की खेती किसानों की प्रमुख नकदी फसल है। मानसून मौसम में गन्ने की बुवाई कर किसान अधिक से अधिक पैदावार हासिल कर सकते हैं। गन्ने की खेती के किसानों को सभी आवश्यक उपकरण, उर्वरक, कीटनाशक समेत अन्य रसायन अनुदानित दर पर सरकार मुहैया करा रही है।
मिल के प्रधान प्रबंधक अभिषेक पाठक ने किसानों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। एलएसएस के महाप्रबंधक गन्ना डाॅ. वीके द्विवेदी ने कहा कि ट्रेंच व रिंग पिट विधि से गन्ने की खेती के लिए कर्मचारी किसानों को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसका असर भी पड़ा है। कोशिश है कि हर किसान गन्ने के साथ सहफसली खेती करे, जिससे किसान दोहरा लाभ हासिल कर सकें। इस मौके प र वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक मनोज तिवारी, सीनियर सीडीओ निरंजन सिंह, सुपरवाइजर किशन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।