{"_id":"67c20542908174adc4023944","slug":"agra-wins-by-defeating-meerut-basti-news-c-207-1-kld1003-132738-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेरठ को हराकर आगरा विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेरठ को हराकर आगरा विजयी
Sat, 01 Mar 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेता टीम के साथ डीआईजी दिनेश कुमार पी.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को आगरा और मेरठ की टीमों के बची खेला गया। आगरा ने मेरठ को तीन-शून्य से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
मैच के दौरान आगरा की टीम शुरू से ही आक्रामक तेवर अपनाए रही है। पूरे खेल के दौरान मेरठ को कभी भी हावी नहीं होने दिया। आगरा के तेवर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले हाॅफ मेें ही तीन-शून्य की बढ़त बना ली। इसकी भरपाई मेरठ की टीम आखिर तक नहीं कर पाई। आगरा की तरफ से पायल, पुष्पा, अन्नेवाई ने लिया एक-एक गोल दागे।
मैच के मध्यांतर से ठीक पहले और दूसरे हाॅफ में मेरठ टीम को अवसर मिले, मगर उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाई। प्रतियोगिता में वाराणसी, अलीगढ़, आजमगढ़, आगरा, बरेली, गोरखपुर, मेरठ और बस्ती समेत 14 मंडल की टीमों ने भाग लिया। प्र तियोगिता का समापन डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने किया। खेल निदेशालय की ओर से दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 21 फरवरी से जिला स्पोट्र्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबाल प्रतियोगिता चल रही थी। इस अवसर पर बलिया के क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ( शिकायत व निदानकर्ता ), निर्णायक अबूजर एजाज, उत्तर प्रदेश हाॅकी संघ के निर्णायक आरिफ नाजमी, सचिव उपेंद्र शुक्ल, सहायक निर्णायक खुशबू, शालिनी, कल्पना, विनय कुमार, नवनीत, संजय साहनी, विवेक कुमार, आकाश सिंह ने अहम भूमिका निभाई। उप क्रीड़ाधिकारी प्रमोद कुमार जायसवाल, आशुतोष शुक्ला, प्रशिक्षक विकास कुमार सोनकर, अस्मिता गुप्ता, राखी कुशबाला, रणधीर यादव, संदीप यादव मौजूद रहे।