फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   agitation congress party

Basti News: पीएम का पुतला फूंक रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस से नोंकझोंक

Wed, 26 Jul 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
agitation congress party
गोरखपुर। मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इतनी तेजी से किया कि पुलिस उसे रोक नहीं सकी। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों में नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया कि प्रशासन की ओर से उनकी गाड़ी को रोकने की बहुत कोशिश की गई। इसके बाद भी वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस को चकमा देकर शास्त्री चौक पहुंचीं और मणिपुर घटना के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में बात नहीं करना चाह रही है। मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्वी जोन महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहेला अहेरारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलता चतुर्वेदी, जिला महिला अध्यक्ष सोनिया शुक्ला ,निर्मला गुप्ता, गूंजा, सुनीता मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, राजकुमार यादव, अली हुसैन, पंकज पासवान, धर्मराज चौहान, मनोज यादव, प्रेम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed