फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Agia (Hardia) disease in paddy crop due to excess nitrogen

Basti News: अधिक नाइट्रोजन से धान में लगता है अगिया रोग

Tue, 13 Jun 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 13 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Agia (Hardia) disease in paddy crop due to excess nitrogen
बस्ती। धान की फसल में अगिया (हरदिया) रोग का प्रकोप जिले में तीन सालों से अधिक देखने को मिल रहा है। इससे फसल के बचाव के लिए कृषि विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने एडवायजरी जारी कर किसानों को बचाव के तरीके सुझाए हैं। कृषि रक्षा विशेषज्ञ अजय कुमार तिवारी बताते हैं कि नाइट्रोजन युक्त उर्वरक के अधिक प्रयोग से अगिया रोग तेजी से फैलता है। इसे पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है। फसल को बचाने के लिए इसका प्रबंधन किया जा सकता है।
विज्ञापन

वायुमंडल का तापमान 25 से 30 प्रतिशत और आर्द्रता 90 प्रतिशत से अधिक होना अगिया रोग के लिए अनुकूल माना जाता है। यह रोग धान की फसल में पुष्पावस्था के दौरान लगता है। हवाओं के साथ इसका प्रभाव तेजी से बढ़ता है। चपेट में आई धान की बालियां पीले और काले रंग के स्पोरबॉल से ढक जाती है। इस रोग से ग्रसित फसल की सरकार व व्यापारियों द्वारा खरीद नहीं की जाती। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। कृषि रक्षा विशेषज्ञ इस रोग से बचाव के लिए तमाम सुझाव किसानों को दे रहे हैं-
विज्ञापन


- गर्मी में गहरी जुताई करने से अगिया रोग के स्पोर मृदा से नष्ट हो जाते हैं।
- धान की नर्सरी के बीजों को स्यूडोमोनास फ्लोरिसेंस या ट्राईकोडर्मा से शोधन जरूर करें।

- खेत के मेढ़ों और सिंचाई नालियों को खर-पतवार से मुक्त रखें।
- खेतों में नीम की खली डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed