फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   After the festivals, trains and buses are crowded.

Basti News: त्योहारों के बाद ट्रेनों व बसों में उमड़ी भीड़

Sat, 01 Nov 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
After the festivals, trains and buses are crowded.
बस्ती से होकर गुजरती बिहार जा रही ट्रेन के कोच में नहीं थी जगह
बस्ती। दिवाली और छठ पूजा के बाद भी ट्रेनों और बस में भीड़ कम नहीं हुई, बल्कि बढ़ गई है। वहीं, बस को छोड़ ट्रेन यात्रियों की पहली प्राथमिकता में है। इससे ट्रेन के कोच में जगह नहीं और यात्री भरे पड़े हैं। कोच के अंदर रूमाल, गमछा आदि बांधकर लटककर लोग सफर कर रहे हैं। इससे कई यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे ने दिवाली और छठ पर अतिरिक्त फेरों में ट्रेनें चलाने का दावा तो किया था, लेकिन हकीकत कुछ और नजर आ रही है। छठ के बाद भी इतनी भीड़ उमड़ रही है कि ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। जनरल कोचों में यात्री भूसे की तरह भरे हैं। बस्ती रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पहुंची कई ट्रेनों में यही हाल दिखा। स्पेशनल ट्रेन हो या फिर रोजाना आने-जाने वाली ट्रेनें सभी फुल हैं। जनरल कोच में ऐसे हालात हैं कि यात्री उसमें बीमार पड़ जा रहे। जहां जो बैठ गया, या खड़ा है दोबारा वहां से निकल नहीं पाता। कोई शौचालय में तो कोई कोच की छतो से लटककर कर यात्रा करने को विवश हुआ। सत्याग्रह हो, वैशाली, अवध हो या फिर अन्य ट्रेनें हालत ऐसे कि स्लीपर कोच में जनरल जैसा हाल है। कई ट्रेनों में जनरल कोच में यात्री चादर बांधकर लेटे दिख रहे। इस कोच के यात्रियों ने बताया कि वे 24 घंटे से सीट से हिल-डुल तक नहीं पाए। डर की वजह से पानी तक नहीं पी रहे कि वॉशरूम कैसे जाएंगे। डाउन ट्रेनों का हाल खराब है। वहीं, अप में भी अब भीड़ उमड़ रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर का कहना है कि ट्रेन में जांच की जा रही है। यात्रियों को सुरक्षित सफर के लिए सावधानी पूर्वक यात्रा के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं, रोडवेज की बसें भी फुल होकर आ-जा रही। हालांकि शुक्रवार को बारिश के चलते कई बसें बेड़े में ही खड़ी रह गईं। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि बसें अनवरत चल रही हैं।
विज्ञापन

---
बिहार जाने वाली ट्रेनों में सर्वाधिक भीड़
बस्ती से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेन बिहार राज्य तक जाती है। डाउन की सभी ट्रेनों में यात्री खचाखच भरे हैं। बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भी भीड़ बढ़ गई है। इससे अन्य यात्रियों के सामने भी संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed