फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   after election purchase order issued

रुधौली में मतदान के बाद लालटेन खरीदने को कहा

Fri, 25 Dec 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायतों में बने बूथों पर रोशनी के
विज्ञापन
इंतजाम के लिए लालटेन खरीदने को कहा गया था। रुधौली में बीडीओ ने 3 दिसम्बर को लालटेन खरीदने के आदेश दिए हालांकि वहां 28 नवम्बर को ही मतदान हो चुका था।

रुधौली ब्लॉक के एडीओ पंचायत एसपी सिंह ने डीपीआरओ को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ब्लॉक की 71 ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम निधि (प्रथम) से भुगतान करके लालटेन खरीदने को कहा गया।

भुगतान के लिए चार लाख रुपये से अधिक के 64 चेक भी पंचायत सेक्रेट्रियों ने काट दिए। मगर ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद सभी चेक रिपोर्ट के साथ डीपीआरओ को भेज दिए गए।

सोलर लालटेन के मद में कोई भुगतान नहीं किया गया। बीडीओ आरबी चौधरी का कहना है कि मतदान खत्म होने के बाद उन्होंने लालटेन खरीदने के लिए एडीओ पंचायत या पंचायत सेक्रेट्री को कोई चिट्ठी नहीं लिखी है।    

इस मामले की जांच कर रहे उप निदेशक (पंचायत) एसके पटेल ने बताया कि लालटेन की खरीद की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की रिपोर्ट मिली है। सभी पक्षों को सुना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed