फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Advocats orgnised a funeral program for Ram Jethmanali

राम जेठमलानी के निधन पर अधिवक्ताओं ने जताया शोक

Tue, 10 Sep 2019 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Advocats orgnised a funeral program for Ram Jethmanali
राम जेठमलानी के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोक जताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रस्ताव पारित कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। सभा में राम जेठमलानी के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। जनपद बार अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र ने कहा कि जेठमलानी सात दशक के लंबे कैरियर में एक अलग छाप छोड़ी। महामंत्री रविशरण सिंह ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन रहे जेठमलानी फौजदारी एवं संवैधानिक मामलों के विशेषज्ञ अधिवक्ता रहे। वकालत पेशे के प्रति प्रतिबद्धता एवं सच बोलने के साहस से उन्हें अलग मुकाम मिला।
सिविल बार अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय व महामंत्री अविनाश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उनके निधन पर पूरा देश शोक मना रहा है। यंग बार अध्यक्ष भानुप्रताप शुक्ला व महामंत्री शेषनाथ पाठक ने कहा कि जेठमलानी के निधन से अधिवक्ता समुदाय के साथ ही देश की क्षति हुई है। टैक्स बार के अधिवक्ताओं ने शोकसभा में जेठमलानी के व्यक्तित्व व कार्यों की चर्चा की।
विज्ञापन

इस मौके पर राजकिशोर पांडेय, शिवपूजन मिश्र, राजेंद्र सिंह गौतम, ओमप्रकाश सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, रामनवल त्रिपाठी, कौशलेंद्र पाल, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, बद्रीप्रसाद दूबे, अरविंद चौधरी, विजय त्रिपाठी, मनमोहन श्रीवास्तव, डीएन शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, आरपी वर्मा, अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, ओम प्रकाश गुप्ता सुर नारायण गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, ज्योति शेखर, जेपी मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed