{"_id":"65d4fc8a54e9fc2a4d03da24","slug":"advocates-will-not-yield-to-pressure-strike-will-continue-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111734-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दबाव में नहीं आएंगे अधिवक्ता, जारी रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दबाव में नहीं आएंगे अधिवक्ता, जारी रहेगी हड़ताल
Wed, 21 Feb 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त बार की बैठक में अधिवक्ता संघों के पदाधिकारियों ने लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन सभागार में मंगलवार को संयुक्त बार के आमसभा की बैठक हुई। सिविल बार के वरिष्ठ उपाध्याक्ष बामदेव मिश्र ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि डीएम स्वयं व अधीनस्थ अधिकारियों पर दबाव बनाकर अवैधानिक और अनियमित प्रक्रिया अपनाकर मुकदमों का निस्तारण कर रहे हैं। विरोध करने पर अधिवक्ताओं के आवासों की पुलिस व एलआईयू के अधिकारियों से जांच करा रहे हैं। उनका यह कृत्य निंदनीय है।
डीएम अधिवक्ताओं के वार्ता कर समस्या सुलझाने के बजाय उलझाने पर तुले हुए हैं। अधिवक्ता न्यायालयों की कार्रवाई से खफा है। जब तक इसका ठोस निस्तारण नहीं निकलेगा तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कहा कि राजस्व के साथ समस्त जनपद न्यायालयों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। मौके पर यंग बार अध्यक्ष शेषनाथ पाठक, सिविल बार महामंत्री दयाशंकर दुबे, रक्षा राम शुक्ल, रवि शंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
...
राजस्व परिषद अध्यक्ष से मुलाकात करने की मांगी अनुमति
बस्ती। जनपद बार के महामंत्री रवि शंकर शुक्ल ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष से 21 फरवरी को उनके प्रवास के दौरान मुलाकात की अनुमति प्रशासन से मांगा है। एडीएम को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि बुधवार को राजस्व परिषद अध्यक्ष जिले में प्रवास पर रहेगे। उनके जनपद बार, सिविल बार, दि यंग बार व कमिश्नर बार का प्रतिनिधि मंडल मुलाकात करना चाहता है। संवाद