{"_id":"620d45523b8dc251f0578fbe","slug":"advocates-will-be-byke-rally-organise-basti-news-gkp427168158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए अधिवक्ता निकालेंगे बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए अधिवक्ता निकालेंगे बाइक रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के लिए अधिवक्ता निकालेंगे बाइक रैली
बस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन में अधिवक्ता तीन मार्च को अपने मोहल्ले एवं गांव में रहकर अधिक से अधिक मतदान कराएंगे। इस बीच बाइक रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। यह आश्वासन अधिवक्ताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया है।
अधिवक्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अगुवाई में आयोजित बैठक में यह भरोसा दिया। डीएम सौम्या अग्रवाल सभी अधिवक्ताओं को मतदाता जागरुकता की शपथ भी दिलाई। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में प्रत्येक शाम को मशाल जुलूस निकाला जा रहा है। 18 फरवरी को मीडिया की ओर से बाइक रैली निकाली जाएगी।
बैठक का संचालन एडीएम अभय कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर डीडीओ/नोडल स्वीप अजीत श्रीवास्तव, सत्येन्द्र नाथ मतवाला, डीजीसी क्रिमिनल परिपूर्णानन्द पांडेय, सिविल के प्रदीप पांडेय, अध्यक्ष राजकिशोर पांडेय, शशि प्रकाश शुक्ला, प्रदीप चतुर्वेदी, टीएन लाल श्रीवास्तव, शरद कुमार चतुर्वेदी, भूपेश शुक्ला, मनीष चतुर्वेदी, विशाल पांडेय, शेषनाथ पाठक, महेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।