फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Advocates' strike may end today

Basti News: आज खत्म हो सकती है अधिवक्ताओं की हड़ताल

Thu, 22 Feb 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 Feb 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Advocates' strike may end today
राजस्व परिषद के अध्यक्ष हेमंत राव से अ​धिवक्ताओं ने किया वार्ता।
राजस्व परिषद के अध्यक्ष से मिल अधिवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। राजस्व परिषद के अध्यक्ष हेमंत राव से बुधवार को अधिवक्ता के संघों के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर समस्याओं से अवगत कराया। वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम शुक्ला ने अध्यक्ष को बताया कि राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी विधि विरुद्ध वादों का निस्तारण कर रहे हैं। असंवैधानिक तरीके से निस्तारित किए जा रहे वादों से वादकारियों का हित प्रभावित हो रहा है।
वादकारियों को समुचित न्याय मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष ने अधिवक्ता को न्याय पूर्ण कार्रवाई का आश्वासन दिया और हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया। वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम शुक्ल ने बताया कि 22 फरवरी को संयुक्त बार की बैठक में हड़ताल खत्म करने पर निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण वर्मा, वीरेंद्र नाथ पांडेय, गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, टीएन लाल श्रीवास्तव, शेषनाथ पाठक, दयाशंकर दुबे, रवि शंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता



बस्ती। राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली से खफा अधिवक्ताओं की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष वामदेव मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक वादों को तय प्रक्रिया के तहत नहीं निस्तारित किया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर दि यंग बार अध्यक्ष शेषनाथ पाठक, रविशंकर शुक्ल, दयाशंकर दुबे, गोपेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed