फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Advocates Protest

अधिवक्ताओं के परिजनों के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो करेंगे आंदोलन

Tue, 08 Mar 2022 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Advocates Protest
अधिवक्ताओं के परिजनों के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन
विज्ञापन

बस्ती। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अधिवक्ताओं के परिजनों की हत्या के मामले में आरोपितों को तत्काल गिरफ्तारी न होने की दशा में अधिवक्ता संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सिविल बार एसोसिएशन, जनपद बार एसोसिएशन व यंग बार एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लेने के बाद डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकिशोर पांडेय की अध्यक्षता में कचहरी परिसर में हुई बैठक में कहा गया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य सचिव व पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला की पत्नी शीला शुक्ला की हत्या फर्जी अस्पताल संचालकों पर करने का आरोप है। संबंधित थाना मडियांव की पुलिस आरोपियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सवा महीने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में पुलिस कमिश्नर लखनऊ के हस्तक्षेप से मामला दर्ज हुआ। लेकिन, आरोपियों को न तो गिरफ्तार किया और न ही आरोपियों की मेडिकल डिग्री की जांच की गई। अजय कुमार शुक्ला की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर लखनऊ ने अभियोजन विभाग से राय मांगी, अभियोजन विभाग ने हत्या का स्पष्ट मामला होने का मत व्यक्त किया गया है। फर्जी अस्पताल वैधानिक मापदंडों के अनुरूप है कि नहीं इस पर भी विवेचना करने का मत व्यक्त किया है। अधिवक्ता रजनीश कुमार वर्मा के बेटे की हत्या के मामले में थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में मुकदमा दर्ज है, लेकिन एक महिला आरोपी के अलावा अन्य की गिरफ्तारी नहीं की गई है। आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें क्लीनचिट देने का प्रयास कर रही है। वहीं, राजकिशोर अवस्थी के पुत्र विपिन रावत रानीगंज सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल खेड़ी भोपाल के अधिकारियों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना कोतवाली सदर लखीमपुर में मुकदमा कराया गया। इस मामले की सीबीआई से जांच की मांग की गई है। लेकिन, अभी तक मामला सीबीआई के सुपुर्द नहीं किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ला, कृष्ण मोहन उपाध्याय, जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश दुबे, महामंत्री रमेश पांडेय, यंग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रकाश शुक्ला, महामंत्री शेषनाथ पाठक, अरुण पांडेय, जितेंद्र कुमार मिश्रा, उपेंद्र दुबे, वंशीधर पांडेय, दीपक वर्मा, महेंद्र पांडेय, भूपेश कुमार शुक्ला, रविंद्र पुरी, रक्षाराम शुक्ला, अरविंद दुबे, राम प्रसाद चौरसिया, शशि यादव, पुनीता, अनिल कुमार यादव, सुधांशु पांडेय, प्रशांत भारती, विवेक शुक्ला, निशांत पाठक, प्रशांत यादव, अरविंद नारायण पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed