फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   adrm inspcted track

पांच घंटे तक एडीआरएम ने जांची व्यवस्था

Sat, 18 Aug 2018 12:44 AM IST
basti
basti Updated Sat, 18 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
adrm inspcted track
ट्रैक का निरीक्षण करते एडीआरएम। - फोटो : amar ujala
बस्ती। अपर मंडल प्रबंधक रेल गौरव गोविल शुक्रवार को बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रैक तक की जांच बारी-बारी से की। करीब पांच घंटे तक वे यहां डटे रहे। ट्रैक निरीक्षण में मिलीं खामियों पर उन्होंने आईओडब्लू को हिदायत दी। साथ ही खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

दोपहर बाद अचानक रेलवे स्टेशन पर एडीआरएम आ धमके। उनके पहुंचते ही रेलवे के अधिकारी दौड़ने लगे। ट्रेन से उतरते ही वे सबसे पहले प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किए। यहां खामियों पर उन्होंने जिम्मेदारों को चेतावनी दी। इसके बाद वह माल गोदाम पहुंच गए। उन्होंने सामान की सुरक्षा का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पे-एण्ड यूज शौचालय, खान-पान व पैनलरूल की व्यवस्था जांचने के बाद उन्होंने ट्रैक जांचने के लिए ट्रॉली मंगाने के निर्देश दिए। इसके बाद वे आईओडब्लू धीरेंद्र सिंह के साथ उस पर जांच के लिए निकले। जहां खामियां मिलीं तत्काल दुरुस्त करा दिया। इसी बीच उनकी नजर ट्रैक के बीच निर्माणाधीन नालियों पर गई। पूछताछ शुरू हुई तो पता चला कि तेज बारिश में ट्रैक पर पानी भर रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द नाली निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। देर शाम वह लखनऊ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed