{"_id":"61d8841e89810c5a7c5ecf09","slug":"adopt-new-technology-going-with-the-times-mp-basti-news-gkp4228692162","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय के साथ चलते हुए अपनाएं नई तकनीक : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय के साथ चलते हुए अपनाएं नई तकनीक : सांसद
विज्ञापन
भार रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में छात्रों को टैबलेट वितरित करते सांसद हरीश द्विवेदी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय के साथ चलते हुए अपनाएं नई तकनीक : सांसद
प्रेक्षागृह में सांसद ने टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरित किया
बस्ती। सूचना क्रांति के इस युग में समय के साथ चलें। नई तकनीक अपनाकर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। टैबलेट व स्मार्टफोन तकनीक युग के दो मजबूत स्तंभ हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को आसान बनाते हुए टैबलेट और स्मार्टफोन निशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
ये बातें सांसद हरीश द्विवेदी ने कहीं। वे भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में आईटीआई, पालीटेक्निक, राजकीय महाविद्यालयों तथा अन्य महाविद्यालयों के दो हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्ष में जिले में मेडिकल कॉलेज, आडिटोरियम, उच्च स्तरीय पुस्तकालय, सड़क एवं पुलों का निर्माण, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, भगवान राम से जुड़े मखौड़ाधाम, श्रृंगीनारी एवं अन्य स्थलों का विकास कराया है। कार्यक्रम के दौरान दीपक, नीलू, आदित्य प्रताप, सबिता, आदित्य मिश्रा, शिवम मिश्रा, शिवशंकर, अंकिता सिंह, दिव्यांशु सिंह, वैष्णवी त्रिपाठी, मुस्कान चौधरी, रामकरन मौर्य को टैबलेट वितरित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक दयाराम चौधरी, अजय सिंह, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने संबोधित किया। इससे पहले सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने सभी का स्वागत किया। एडीएम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को एक-एक हजार टैबलेट व स्मार्टफोन छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान, प्राचार्य राजकीय डिग्री कालेज विनय कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. अतुल पांडेय, रमेश कुमार आर्य, राजेश कुमार सिंह, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।