{"_id":"65fc93bd6b68e1929c0f0d37","slug":"admission-will-be-till-31-in-six-courses-basti-news-c-207-1-sgkp1004-113517-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आरटीओयू के मैनेजमेंट के छह कोर्स में 31 तक होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आरटीओयू के मैनेजमेंट के छह कोर्स में 31 तक होगा प्रवेश
Fri, 22 Mar 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (आरटीओयू) ने पहली बार जनवरी सत्र में प्रबंधन के छह कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू किया है। इसमें 31 मार्च तक प्रवेश होगा। यह कोर्स उनके लिए मील का पत्थर साबित होंगे जो बिना डिग्री अथवा डिप्लोमा किए मार्केटिंग का कार्य कर रहे हैं। जिले के तमाम युवा निजी कंपनियों में मार्केटिंग का कार्य करते हैं। लेकिन उनके पास सर्टिफिकेट नहीं है। इससे वह पदोन्नति पाकर ऊंचा स्थान प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं।
इन कोर्सों में प्रवेश लेकर युवा नौकरी करते हुए प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकते हैं। शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज में संचालित आरटीओयू अध्ययन केंद्र पर इनमें दाखिला लिया जा सकता है। अध्ययन केंद्र े समन्वयक डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पहली बार प्रोडक्शन एंड ऑपरेशन मैनेजमेंट, मार्केंटिंग मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और स्ट्रैटेजिक एंड एंटरप्रेन्योरियल बिजनेस मैनेजमेंट के पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो गया है। इसके अलावा जनवरी सत्र में 22 परास्नातक, आठ स्नातक, 28 डिप्लोमा, 52 सर्टिफिकेट एवं 14 जागरुकता कार्यक्रमों में प्रवेश चल रहा है।