फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Administrative officers are reaching petrol pumps...police and revenue team are handling the situation.

Basti News: पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे प्रशासनिक अफसर...पुलिस और राजस्व टीम संभाल रही मोर्चा

Fri, 27 Mar 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Administrative officers are reaching petrol pumps...police and revenue team are handling the situation.
भानपुर। रसोई गैस सिलिंडर की तरह डीजल-पेट्रोल के लिए भी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर अफरा तफरी का माहौल है। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम के साथ अपर आयुक्त प्रशासन मनोज तिवारी, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एसडीएम हिमांशु कुमार व पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। अफसरों पंप संचालकों से डीजल-पेट्रोल के उपलब्धता की जानकारी ली।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि डीजल पेट्रोल और गैस सिलिंडर की कही कोई परेशानी नहीं है। बस लोगों को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। सल्टौवा, भानपुर, परसोनिया, असनहरा, रामनगर, दुबौली में संचालित पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति एवं वितरण की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने अपील किया आमजन जरूरत के हिसाब से डीजल-पेट्रोल की खरीदारी करें। गैलन, ड्रम आदि में तेल स्टोर न करें। पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि भानपुर क्षेत्र में कुल 20 पेट्रोल पंप संचालित हैं। वहां पर्याप्त मात्रा में डीजल पेट्रोल उपलब्ध है। कहा कि यदि कोई अनाधिकृत रूप से इसका भंडारण करते पाया गया तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के निर्देश पर सभी पंपों पर राजस्व निरीक्षकों के साथ हल्का लेखपाल व पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन


फोरलेन पर अधिकांश पेट्रोल पंप रहे बंद
कप्तानगंज। फोरलेन पर स्थित अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार को डीजल पेट्रोल नहीं वितरित हुआ। फुटहिया, रिठिया, दुबखरा, बसहवा, तिलकपुर, दुधौरा, गढ़हा गौतम, कप्तानगंज, बिहरा, भदावल, संसारी पुर, हर्रैया, बड़हर कला समेत एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल नहीं मिल रहा है। क्षेत्र के राम अवतार, राहुल त्रिपाठी, श्याम सुंदर, सूर्यमणि चौधरी ने बताया कि रसोई गैस के साथ अब पेट्रोल-डीजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर ही खड़ी हो गई ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली
फोरलेन पर डीजल पेट्रोल न मिलने के कारण शाम चार बजे तिलकपुर के निकट पेट्रोल पंप पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी हो गई। चालक सोनू ने बताया कि ट्रैक्टर में तेल खत्म हो गया है। पेट्रोल पंप पर ही गाड़ी खड़ी कर दिए हैं। अब जब डीजल मिलेगा तभी आगे बढ़ पाएंगे।


महादेवा में पेट्रोल पंप पर पुलिस ने संभाली स्थिति

महादेवा। बाजार के पेट्रोल पंप पर सामान्य कहीं ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी। यहां वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई। जिससे पुलिस बल को बुलाना पड़ा। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ ट्रैक्टर और जेसीबी जैसी बड़ी गाड़ियाें से पेट्रोल पंप का परिसर भर गया। यहां पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में दिन भर वाहनों में डीजल-पेट्रोल भरवाया गया। काफी मशक्कत के बाद लोग अपने वाहनों में डीजल और पेट्रोल भरवा पा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed