फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Administration raid on ultrasound centers

Basti News: अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्रशासन का छापा, छह सेंटर सली

Thu, 09 Nov 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Administration raid on ultrasound centers
एसडीएम ने लगवाया ताला, बिना डॉक्टर के ही संचालित होते पाए गए सेंटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रशासनिक छापे में जुगाड़ से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों की पोल खुल ही गई। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के नेतृत्व में बुधवार को टीम जहां-जहां पहुंची अधिकतर सेंटरों पर डॉक्टर नहीं मिले। ऐसे छह सेंटरों को एसडीएम ने सील करा दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। तमाम संचालक सेंटर का शटर गिराकर भाग खड़े हुए।
अमर उजाला ने 6 नवंबर को अवैध अस्पतालों की भरमार... धरपकड़ के लिए स्वास्थ्य विभाग कर रहा कसरत शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसके दो दिन बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर, एसीएमओ एवं नायब तहसीलदार स्वाती सिंह की संयुक्त टीम पुलिस फोर्स के साथ बुधवार को अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारा। महिला अस्पताल के सामने गलियों और मुख्य मार्ग के किनारे एक दर्जन से अधिक अल्ट्रासाउंड सेंटर अधोमानक स्थिति में संचालित होते पाए गए। यहां टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। अधिकतर संचालक सेंटर का शटर गिराकर भाग खड़े हुए। एसडीएम ने महिला अस्पताल के सामने गली में स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। यहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। कुछ कर्मचारियों के जरिये यह सेंटर संचालित होते पाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में इस सेंटर को सील करा दिया। महिला अस्पताल के सामने स्थित आइडियल अल्ट्रासाउंड सेंटर और कमला डायग्नोस्टिक सेंटर पर भी टीम पहुंची। इन दोनों सेंटरों पर भी अल्ट्रासाउंड के लिए डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। एसडीएम के निर्देश पर इन सेंटरों को भी सील कर दिया गया। इसके अलावा आधा दर्जन सेंटरों के संचालक टीम के रुख को भांपकर शटर गिराकर भाग खड़े हुए। इससे इन सेंटरों की जांच नहीं हो पाई। केवल एसडी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ही चिकित्सक मौजूद मिले। इसके अलावा मालवीय रोड स्थित आदर्श हॉस्पिटल में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। एसडीएम ने इस सेंटर को भी सील कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बंद मिले सेंटरों पर भी होगी कार्रवाई
छापे के दौरान शटर गिराकर भागने वाले संचालक भी टीम की नजर में आ गए हैं। एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि बंद सेंटरों को सूचीबद्ध कर इनकी जांच कराई जाए और कमी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। कहा कि शटर गिराकर भागने वाले संचालक कतई बख्शे नहीं जाएंगे।
...
शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत हों डॉक्टर
जिन सेंटरों पर पंजीकृत डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं पाई गई है, उन्हें एसडीएम सदर ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में सभी जरूरी प्रपत्रों के साथ तलब किया है। निर्देश दिए कि सील किए गए सेंटरों से संबंधित चिकित्सक यदि शपथ पत्र के साथ उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

...
नामी नर्सिंगहोम में भी बिना डॉक्टर के चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर
जिला अस्पताल और ओपेक कैली के आसपास, दक्षिण दरवाजा, पचपेड़िया मार्ग, बड़ेवन से बांसी मार्ग एवं कटरा क्षेत्र के कुछ चर्चित नर्सिंग होम में भी यह खेल काफी दिन से चल रहा है। यहां अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना डॉक्टर के संचालित हो रहे हैं। पंजीकरण में डॉक्टरों के कागजात विभाग में जमा किए गए हैं, मगर मौके पर उनकी मौजूदगी नहीं हो पा रही है। अयोग्य एवं अकुशल कर्मचारी ही मरीजों का अल्ट्रासाउंड जांच कर रहे हैं। उन्हें गुमराह करने के लिए कंप्यूटराइज्ड रिपोर्ट पर चिकित्सक का डिजिटल हस्ताक्षर अंकित कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed