{"_id":"5f0205ba8ebc3e43413391f3","slug":"administration-has-planted-27-lakh-plants-basti-news-gkp3570871186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में हुआ पौधरोपण, 27 लाख पौधे लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में हुआ पौधरोपण, 27 लाख पौधे लगाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में हुआ पौधरोपण, 27 लाख पौधे लगाए गए
बस्ती। वन महोत्सव का आयोजन रविवार को कैनपुरा, डमरूआ जंगल में किया गया। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अमित मोहन प्रसाद ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अभियान के पहले दिन जिले भर में 27 लाख पौधे लगाए गए।
डीएफओ नवीन कुमार ने बताया कि जिले में रविवार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 27,21500 पौधो को लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इससे जिले में हरियाली बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि वन विभाग की नर्सरी से सभी पौधे नि:शुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्राम विकास विभाग की ओर से 12,92,500 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया था। सभी चयनित स्थलों पर पौध रोपण कराया गया। कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, अजय सिंह, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ला, डीएफओ नवीन कुमार, तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप आदि मौजूद रहे।
चित्रांश क्लब की ओर से कारगिल शौर्य स्तंभ के निकट आंवला, सहजन, बेल, जामुन, आम आदि के पौधे रोपे गए। पदाधिकारियों व कार्यकत्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की नमन किया। महिला इकाई ने गायत्री शक्तिपीठ परिसर में जिलाध्यक्ष संध्या दीक्षित के संयोजन में पौधरोपण किया गया। मौके पर रेखा चित्रगुप्त, प्रतिमा श्रीवास्तव, शीला दीक्षित, निधि श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, अमृतपाल सिंह सनम, अविनाश श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, दिनेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, स्माइल, अफजल सेराज, रणदीप माथुर, अभिषेक गुप्ता, देवस्य मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज ब्लॉक के करनपुर गांव विधायक प्रतिनिधि सुनील पांडेय, अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, एसडीएम, बीडीओ उमाशंकर सिंह, प्रधान लालजी तिवारी, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी हरि पूजन सिंह, अवर अभियंता ओम प्रकाश पांडेय, सेक्रेटरी पंकज यादव, आशीष सिंह ने पौधे लगाए। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर ब्लॉक के डुमरियागंज-बस्ती मार्ग की पटरियों पर पाकड़, गुटेर, जामुन व आंवला के करीब 3125 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामनरेश चौधरी, वन रेंजर रामनगर ओपी सिंह ने किया। मौके पर एडीओआईएसबी अर्जुन चौधरी, वन दरोगा केडी सिंह, सुनील कुमार गौड़, वीरेंद्र नाथ चौधरी, जयशंकर प्रसाद, सुनील कुमार शर्मा, प्रधान तकियाचक जगराम पांडेय आदि मौजूद रहे।