फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Administration determined to conduct fair polls: DM

निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रशासन संकल्पित: डीएम

Sat, 06 May 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Administration determined to conduct fair polls: DM
बस्ती। मतदान कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को अटल प्रेक्षागृह में शुरू हुआ। पहले दिन दोनों पालियों में 912 मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण मतदान पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि शुचितापूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रशासन संकल्पित है। सभी निकायों में कड़ी सुरक्षा के बीच निष्पक्ष मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि चुनाव के मद्देनजर अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। शुचितापूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन संकल्पित है। कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने मतदान कार्मिकों से टीम भावना से कार्य करते हुए चुनाव संपन्न कराने को कहा। कहा कि सभी कार्मिकों को मतदेय स्थल पर ही शाम को संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट उनका मानदेय उपलब्ध करा देंगे। प्रत्येक मतदेय स्थल पर स्कूल की रसोइया नाश्ता एवं भोजन तैयार करेंगी। मतदान कार्मिकों को इसका भुगतान करना होगा। उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी मतदान कार्मिक मतदेय स्थल छोड़कर किसी के घर नहीं रुकेगा और न ही किसी का आतिथ्य स्वीकार करेगा। उन्होंने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 के अंतर्गत मतदान की गोपनीयता बनाए रखें।
विज्ञापन

निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान कराना प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी का दायित्व है। मतदान पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी तथा तीन मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसमें एक महिला कर्मचारी भी रहेंगी। पीठासीन अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदेय स्थल के 100 मीटर के भीतर कोई वाहन न पहुंचे। किसी दल का पोस्टर, बैनर भी नहीं होना चाहिए। पीठासीन अधिकारी अपनी मोबाइल साइलेंट मोड पर रखेंगे। मतदान के दौरान प्रत्याशी, चुनाव अभिकर्ता में से कोई एक मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेगा। सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि मतदाता पहुंचान के लिए बीएलओ मतदेय स्थल पर तैनात रहेंगे। वरिष्ठ नागरिक, बच्चा गोद लिए महिला तथा दिव्यांग को मतदान में वरीयता दी जाएगी। पीठासीन अधिकारी प्रत्येक छोटी-बड़ी घटना का विवरण भी दर्ज करेंगे। प्रत्येक दो घंटे पर मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट सेक्टर मजिस्ट्रेट को की जाएगी। प्रशिक्षण अधिकारी डा. विजय प्रताप यादव ने बताया कि मतदान 11 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। चैलेंज वोट के लिए पांच रुपये जमा कराए जाएंगे। एडीएम कमलेश चंद्र, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, बीएसए डाॅ. इंद्रजीत प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed