{"_id":"6591b38a187a51f10b0591a8","slug":"administration-demolished-illegal-construction-basti-news-c-207-1-sgkp1004-9293-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अवैध निर्माण को प्रशासन ने गिरवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अवैध निर्माण को प्रशासन ने गिरवाया
Mon, 01 Jan 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। तहसील क्षेत्र के सफीपुर उर्फ नौवागांव में गाटा संख्या 135/0.004 हेक्टेयर घोला की जमीन पर अवैध रूप से पक्के मकान का निर्माण कराया गया था। रविवार को प्रशासन ने इसे बुलडोजर की मदद से ढहा दिया। नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव ने बताया कि तहसीलदार न्यायालय ने कब्जा बेदखली के निर्देश दिए थे। इसके बाद कब्जेदार ने जिलाधिकारी न्यायालय में अपील दाखिल कर दी।
जिलाधिकारी न्यायालय ने अपील खारिज कर कब्जा हटवाने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में रविवार को कब्जा हटवाया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक राम दुलारे, लेखपाल धर्मवीर सिंह, जय प्रकाश वर्मा, लल्लन सिंह, रजनीश व ओम प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।