फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   administration against agitation

Basti News: कटान से मची तबाही, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 19 Aug 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 19 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
administration against agitation
गायघाट। सदर तहसील के कुदरहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बैडारी एहतमाली के मदरहवा और मईपुर के बड़का पुरवा के समीप सरयू नदी तेजी से कटान कर रही है, जिससे ग्रामीण सहम गए हैं। कुछ लोग अपने घरों का सामान तटबंध के उत्तर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। कटान की रोकथाम का कोई उपाय न होने ग्रामीणों में गुस्से में हैं। शनिवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर तेजी से घटने के साथ कटान शुरू हो गई है। क्षेत्र में फैला बाढ़ का पानी कम हो गया है, लेकिन दुश्वारियां बढ़ गई है। कटान के चलते कृषि योग्य भूमि नदी में विलीन होती जा रही है। बैड़ारी एहतमाली के लोगों को अब अपने घरों को बचाने की चिंता सता रही है। यहां के मदरहवा और मईपुर बड़का पुरवा के समीप नदी कटान करते हुए गांव के करीब आ गई है, जिससे लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रात 11 बजे से लेकर एक घंटे तक भीषण कटान होती है। उस समय लोगों की नींद उड़ जाती है। गांव के तरफ बढ़ते कटान को देखकर रामकरन, इंद्रजीत, राम मनीष, शेषराम, अर्जुन, तुलसीराम, गुलशन, ज्ञानराम, अखिलेश, प्रभुनाथ आदि ने अपने घरों से सामान ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर कलवारी तटबंध के उत्तर तरफ सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह कटान जारी रही तो घरों को बचना मुश्किल हो जाएगा। कटान वाले स्थान पर खड़े होकर लोगों ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं की जा रही है। मांग उठाई कि बाढ़ पीड़ितों को विस्थापित कर घर बनाने के लिए तटबंध के उत्तर तरफ खाली पड़ी बंजर जमीन मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed