{"_id":"668db115e45e7ccea30f7834","slug":"adm-subika-babu-reached-by-motor-boat-provided-boat-basti-news-c-207-1-bst1001-120215-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मोटर बोट से सुबिका बाबू पहुंचे एडीएम, उपलब्ध कराया नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मोटर बोट से सुबिका बाबू पहुंचे एडीएम, उपलब्ध कराया नाव
Wed, 10 Jul 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
500 मीटर की लंबाई में गौरा- सैफाबाद तटबंध संवेदनशील
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान एवं एसडीएम हर्रैया विनोद पांडेय अधिकारियों के साथ मोटर बोट से मैरूंड गांव सुबिकाबाबू पहुंचे। उन्हाेंने ग्रामीणों से संवाद किया। उनके आवागमन के लिए तीन मोटरबोट और पांच नाव का इंतजाम किया गया। एडीएम ने कहा कि गांव में स्वास्थ्य टीम को भी भेजा जाएगा।
आवश्यक दवाओं के वितरण के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जाएगा। ग्रामीणों में राहत सामाग्री का वितरण भी शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद एडीएम अशोकपुर ग्राम पंचायत पहुंचे। ग्रामीणों को संभावित बाढ़ को लेकर जागरूक किया। उन्हेंने हेंगापुर स्थित सर्वोदय विद्यालय पहुंचकर बाढ़ शरणालय बनाने के निर्देश दिए। सुबिका बाबू गांव चारों तरफ से पानी से घिर चुका है।
ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़वा, विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, भुअरिया, देवारागंगबरार का उस पार स्थिति एक पुरवा, आराजीडूही धरमुपुर का उस पार स्थित कुर्मियान का पुरवा, मोजपुर, अशोकपुर ग्राम पंचायत के तीन पुरवों के तरफ नदी बढ़ रही है। यहां बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
गौरा- सैफाबाद तटबंध 500 मीटर की लंबाई में संवेदनशील बना हुआ है। बाढ़ खंड यहां कटान रोकने के लिए परकोपाइन लगवाने का कार्य जारी रखे हैं। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर से खलवा गांव तक स्थिति संवेदनशील है। बाढ़ खंड लगातार निगरानी कर रहा है।
...
दो दिनों में नदी में छोड़ा गया 8.5 लाख क्यूसेक पानी
मंगलवार को सरयू नदी में विभिन्न बैराजों से कुल 352421 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गिरिजा बैराज से 183738 क्यूसेक, शारदा बैराज से 168408 क्यूसेक व सरयू बैराज से 275 क्यूसेक पानी छोडे़ जाने की खबर है। जबकि दो दिनों में कुल 8.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। इससे नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।