फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   adm inspection in school

Basti News: एसडीएम के निरीक्षण में कम मिली छात्र संख्या, जताई नाराजगी

Wed, 26 Jul 2023 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
adm inspection in school
हर्रैया, बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की दशा का हाल जानने निकले एसडीएम गुलाब चंद्र ने बुधवार को मुकुंदपुर प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। नामांकित छात्रों के सापेक्ष कम छात्रों की उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के निर्देश दिए। देर से पहुंचे शिक्षा मित्र को चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम अचानक मुकुंदपुर विद्यालय पर पहुंचे। एसडीएम को देख प्रधानाध्यापक व शिक्षक हड़बड़ा गए। एसडीएम ने नामांकन रजिस्टर मंगाकर छात्र संख्या की जानकारी ली। कुल 36 छात्रों के नामांकन के सापेक्ष मात्र 16 छात्रों की उपस्थिति देख वे नाराज हुए उठे। प्रधानाध्यापक रामजी सिंह को फटकार लगाई। मध्याह्न भोजन का हाल जाना। एसडीएम के निरीक्षण के समय विद्यालय में मौजूद नहीं मिलने पर नाराज एसडीएम ने शिक्षा मित्र अमित सिंह को स्कूल समय में बाहर जाने पर चेताया। सफाई का निर्देश देते हुए गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल का सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed