फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ADG assured to find the kidnapped child soon

एडीजी ने अगवा बालक को जल्द ढूंढने का दिया आश्वासन

Thu, 28 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
ADG assured to find the kidnapped child soon
रूधौली जांच करने पहुंचे एडीजी राजेश मोदक। - फोटो : BASTI
एडीजी ने अगवा बालक को जल्द ढूंढने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

बस्ती। रुधौली के बालक अखंड कसौधन के अपहरण मामले में कोई प्रगति न होने की दशा में बृहस्पतिवार को एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार रुधौली पहुंचे। उन्होंने अखंड के परिवार वालों से मुलाकात करने के साथ ही अधिकारियों से अब तक की गई छानबीन के बारे में जानकारी ली।
एडीजी ने अपहृत अखंड के पिता अशोक कसौधन व मां आरती को आश्वस्त किया कि पुलिस जल्द से जल्द बालक को सकुशल ढूंढ लेगी। इस दौरान आईजी राजेश मोदक, डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव के साथ एसडीएम रुधौली गुलाब चंद्रा, सीओ अंबिका राम, हर्रैया थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह, रुधौली थाने के प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा व अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि रुधौली कस्बे के वस्त्र व्यवसायी अशोक कुमार कसौधन का बेटा अखंड उर्फ अंकित (12) शनिवार शाम को घर से करीब सौ मीटर दूर सब्जी लेने के लिए निकला था। उसी समय सड़क की दूसरी पटरी पर पहुंचे एक बाइक सवार युवक ने उसे बुलाया। उसके बाद उसकी बाइक पर बैठकर अखंड चला गया। कुछ देर बाद अखंड के पिता के मोबाइल फोन पर कॉल आई कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। उसे छोड़ने के बदले में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखंड के पिता ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस ने कॉल करने वाले नंबर की छानबीन की तो पता चला कि वह चाय की दुकान चलाने वाले का है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी दुकान में पर नमकीन का पैकेट खरीदने एक व्यक्ति आया था। उसने एक जरूरी फोन करने के लिए उसका मोबाइल फोन मांग लिया था। उसके बाद से पुलिस के पास कोई दूसरा सूत्र अब तक हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed