फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Action will be taken on DPRO and Turism officer

डीपीआरओ व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी पर कार्रवाई की गिरेगी गाज

Sun, 01 May 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on DPRO  and Turism officer
डीपीआरओ व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी पर कार्रवाई की गिरेगी गाज
विज्ञापन

बस्ती। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता संरक्षण व बाट-माप विभाग मंत्री आशीष पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनप्रतिनिधियों से बेहतर तालमेल बैठाकर विकास योजनाओं को संचालित करें। बैठक में अनुपस्थित डीपीआरओ के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। जबकि, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति भेजने का निर्देश दिया है। कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर लोगों का उत्पीड़न करने वाले लेखपालों पर कड़ी निगाह रखें तथा दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई करें।
कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मंत्री पटेल ने सरकार के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों पर भी बातचीत की। निर्देश दिया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाएं। समीक्षा में पाया गया कि लगभग सात लाख लाभार्थियों में से 2.19 लाख लोगों का गोल्डन कार्ड बना है। उन्होंने अभियान चलाकर जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। इसी प्रकार उद्योग विभाग सीएफसी की स्थापना के लिए लाभार्थी का चयन करें। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां एक ओर सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी मंशा है कि फील्ड में तैनात अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि निवास करें। बाढ़ से सुरक्षा के कार्यों की समीक्षा में निर्देश दिया कि समय से कार्य पूरा करें। जनपद में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अधिकारी सतर्कता बरतें। प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि विकास कार्यों के संचालन में अधिकारी तेजी लाएं। निर्माण कार्यों को पूरा करने में आवश्यक संसाधन समय से मुहैया कराई जाए। प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें समय से दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, एमएलसी सुभाष यदुवंश ने अपनी बात रखी। मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने आश्वस्त किया कि उनके निर्देशानुसार शासन की मंशा के अनुरूप मंडल के अधिकारी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। आईजी राजेश मोडक डी. राव ने भी बात रखी। डीएम सौम्या अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के प्राथमिकता के 37 विकास कार्यक्रमों के संबंध में प्रोजेक्ट पावर प्रजेंटेशन करके योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, एडीएम अभय कुमार मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर, एसडीएम आनन्द श्रीनेत, गुलाब चंद्र, जीके झा, अधीक्षण अभियंता विद्युत आरबी कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed