{"_id":"6514865994e17c4636050d7b","slug":"action-plan-worth-rs-3119-crore-approved-basti-news-c-207-1-bst1001-5011-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 31.19 करोड़ की कार्ययोजना पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 31.19 करोड़ की कार्ययोजना पर लगी मुहर
Thu, 28 Sep 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकार में निहित होगा निर्माण कार्यों के स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से हुई। इस दौरान 31 करोड़ 19 लाख 64 हजार रुपये की कार्ययोजना का प्रस्ताव पेश हुआ जिस पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी। बोर्ड ने प्रस्ताव न देने वाले जिला पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव देने की अपेक्षा जताई है।
जिला पंचायत सभागार में यह बैठक बुधवार को दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। इसमें निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ही हिस्सा लिया। अध्यक्ष संजय चौधरी ने बैठक शुरू करने की अनुमति दी। इसके बाद सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं गिनानी शुरू की। प्रस्ताव भी लिए गए। अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्र ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए हाट मिक्स प्लांट पद्धति से बनने वाले 47 मार्गों की कार्ययोजना प्रस्तुत की। बताया कि कुल 31 करोड़ 19 लाख 64 हजार रुपये की कार्ययोजना तैयार गई है। इसमें कुछ सदस्यों की ओर से अभी प्रस्ताव नहीं मिले हैं।
सदन में चंद्रयान तीन की सफलता पर अध्यक्ष की ओर से भारत सरकार को बधाई संदेश पत्र पेश किया गया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिले के सभी अंचल में समान भाव से विकास कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान उनके द्वारा प्रस्ताव लाया गया कि जिला पंचायत के अधीन होने वाले निर्माण कार्यों की स्वीकृति एवं निरस्त किए जाने का अधिकार बोर्ड के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष के पास रहेगा। जिस पर सदन ने सहमति जताई। इसके पहले अध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव की अगुवाई में सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।