फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   action on atikraman

सरकारी भवन कब्जेदार परिवार को हटाया

Tue, 22 May 2018 11:24 PM IST
basti
basti Updated Tue, 22 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
action on atikraman
कार्रवाई करते अफसर। - फोटो : amar ujala
गायघाट। 
विज्ञापन

कुदरहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाऊं में स्थापित राजकीय औद्योगिक संस्थान के प्रशासनिक भवन में अवैध रूप से रह रहे परिवार को उद्योग विभाग की टीम और कलवारी पुलिस के सहयोग से बाहर किया गया। सामान बाहर निकालकर सील कर दिया गया।

मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे डीएम के निर्देश पर उद्योग विभाग की टीम के कार्यकारी मजिस्ट्रेट केआर वर्मा, डिप्टी कमिश्नर उदय प्रकाश, प्रधान सहायक एसएन मिश्रा और हेमन्त त्रिपाठी के साथ कलवारी उपनिरीक्षक अनिल यादव मौके पर पहुंचे।  परिवार सहित वर्षों से रह रहे झिनकान माली से प्रशासनिक भवन विभाग ने खाली करवाकर अपना ताला लगा कर सील कर दिया। परिवार को एक सप्ताह के भीतर परिसर भी खाली करने को कहा है। वर्ष 1989 में उद्योग विभाग की ओर से मिनी औद्योगिक संस्थान पाऊं में बने इस प्रशासनिक भवन को विभाग ने कभी उपयोग नहीं किया। प्रशासनिक भवन का कोई उपयोग न होता देख करीब 12 वर्ष पूर्व माझा क्षेत्र का रहने वाला झिनकान माली साफ सफाई कर परिवार सहित रहने लगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब छह साल पहले भी उद्योग विभाग ने प्रशासनिक भवन खाली करने के लिए चेताया था। झिनकान माली ने प्रशासनिक भवन में फूल के पौधे लगा रखा था। पूजा पाठ हो या शादी विवाह फूल यहीं से उपलब्ध कराता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उद्योग केन्द्र बस्ती की ओर से लोगों को रोजगारपरक बनाने के लिए बहुत सारे प्लॉट दिए गए। किन्तु कुछ गिने-चुने को छोड़कर बाकी प्लॉट केवल कब्जे में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed