फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of stealing five silver crowns from temple arrested

Basti News: मंदिर से चांदी के पांच मुकुट चोरी करने का आरोपी दबोचा

Wed, 17 Dec 2025 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing five silver crowns from temple arrested
पुलिस की ​गिरफ़्त मेंं चोरी का आरोपी। स्रोत पुलिस
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के पाल्हा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से चोरी हुई देवी-देवताओं के चांदी के पांच मुकुट पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मंगलवार को बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 15 दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात चोर पाल्हा श्रीराम जानकी मंदिर से देवी-देवताओं के चांदी के पांच मुकुट चोरी कर लिए गए थे। नगर थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पाल्हा स्थित डिहवा चौराहे से लालगंल थाना क्षेत्र के ग्रमा सूअरहा निवासी आरोपी संदीप को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार विश्व मोहन राय ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पांच चांदी के मुकुट, एक कीपैड मोबाइल तथा 490 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर पहले से ही चोरी, आर्म्स और पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed