फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accused of raping a woman

Basti News: अश्लील फोटो खींच महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

Fri, 23 Feb 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
accused of raping a woman
20 फरवरी की रात घर में घुसा था आरोपी, पति के पहुंचने पर भाग गया था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मोबाइल फोन से अश्लील फोटो खींच कर महिला से दो वर्ष साल तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला तब खुला जब युवक 20 फरवरी की रात में महिला के घर में घुस गया। धमकाने के बाद चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इसी बीच महिला का पति व भतीजा पहुंच गया। मौका देख युवक फरार हो गया।
पति के पूछताछ करने पर महिला ने सारी बात दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अश्लील फोटो खींचने, जबरन दुष्कर्म करने तथा घर में घुस कर चाकू के नोक पर दुष्कर्म का प्रयास करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में लिखा है कि उसके घर के सामने दो वर्ष पहले किराए पर लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी निसार अहमद रहता था। निसार उनके घर आता-जाता था। उसी दौरान उसने उसकी अश्लील फोटो खींच ली। वही फोटो दिखाकर आरोपी उसे धमका कर दो वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। धमकी देता था कि किसी से शिकायत की तो बच्चों सहित पूरे परिवार को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि 20 फरवरी को शाम सात बजे वह घर पर खाना बना रही थी, तभी आरोपी चाकू लेकर घर में घुस आया। चाकू की नोक पर डराकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, तभी पति और भतीजा आ गए। इसके बाद वह भाग गया। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed