{"_id":"665b60e5e38fe1359d02d856","slug":"accused-of-raping-a-teenage-girl-by-threatening-her-basti-news-c-207-1-sgkp1006-118197-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किशोरी को धमका कर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किशोरी को धमका कर दुष्कर्म करने का आरोप
Sat, 01 Jun 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर क्षेत्र का मामला, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोटवा। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह और उसकी दो बहनें तथा एक भाई हैं। भाई बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर पर वह और उसकी दोनों बहनें रहती हैं। गांव का रहने वाला एक व्यक्ति काफी दिनों से उस पर गंदी नजर रखता है। आए दिन छेड़खानी किया करता है। आरोप लगाया कि धमकी देता है कि किसी से शिकायत करोगी तो जान से मार देंगे। उसकी धमकी से वह डरी-सहमी रहती है।
किशोरी ने आरोप लगाया कि 10 अप्रैल 2024 की रात करीब 11:00 बजे आरोपी उसके घर आ धमका और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गालियां देते हुए जान से मार डालने की धमकी देते हुए चला गया। मामले में पीड़िता ने परशुरामपुर थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी पीड़िता पर अब भी गलत नजर रखता है। आए दिन उसे गाली व जान से मारने की धमकी देता है। परशुरामपुर के थानाध्यक्ष तहसीलदार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।