फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of kidnapping her husband, pleaded with the DM

Basti News: पति के अपहरण का आरोप, डीएम से लगाई गुहार

Thu, 09 Oct 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping her husband, pleaded with the DM
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के दुबौली की मुन्नी देवी ने अपने पति गोमती प्रसाद कन्नौजिया की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पुत्री सविता के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं मुन्नी देवी ने अपने पति को शीघ्र सकुशल ढूंढ़ने की मांग की। उन्होंने परिवार समेत 9 अक्टूबर से अनशन की चेतावनी दी। पत्र में कहा है कि गोमती प्रसाद आचार्य रामचंद्र शुक्ल बालिका इंटर कॉलेज अगौना में चपरासी हैं। आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रबंधक उनसे रात में ड्यूटी और दिन में घरेलू कार्य कराते थे। इसको लेकर विवाद हुआ था। मुन्नी देवी ने आशंका जताई है कि 3 अक्टूबर की रात प्रबंधक और उनके पुत्रों ने उनके पति का अपहरण करा लिया। आरोप लगाया कि कलवारी पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। डीआईजी को प्रार्थना पत्र भेजने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। इस दौरान रोहित कुमार, डॉ. महेश कुमार, राम सुमेर यादव, कविता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed