फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accused of conspiracy to murder

Basti News: छोड़कर जा चुकी पत्नी पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप

Thu, 28 Sep 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
accused of conspiracy to murder
हत्या की सुपारी देने का मामला, पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थनापत्र
विज्ञापन

हर्रैया थाने के परसौड़ा गांव के सिवान में पकड़ा गया था संदिग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। सोमवार को परसौड़ा गांव में हत्या की योजना बनाकर आए सुपारी किलर के पकड़े जाने के मामले में बुधवार नया मोड़ आ गया। जिस रामसूरत चौधरी की हत्या करने की वह बात कह रहा है, उसने अपनी पत्नी पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में उसने कहा है कि करीब 20 वर्ष पहले उसकी पत्नी छोड़कर मायके जा चुकी है। उससे संबंध विच्छेद का न्यायालय में केस चल रहा है। उसी ने जमीन व अन्य संपत्ति पर कब्जा के लिए उसके हत्या की साजिश रच रही है। पुलिस इस विंदु पर जांच करने में जुट गई है।
बताते चलें कि सोमवार को परसौड़ा गांव के ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में गन्ने के खेत में छिपे एक बदमाश को लोगों ने उस समय धर दबोचा था जब वह बाइक से रास्ते पर आने-जाने वालों की टोह ले रहा था। पकड़े गए अभिषेक वर्मा निवासी अजगरा ने बताया कि उसके साथ और लोग गन्ने के खेत में छिपे हुए हैं। कुछ देर बाद एक लावारिस कार भी मिली जिसके बारे में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह उसके ममेरे भाई अनिल वर्मा की कार है, जो अपने चचेरे भाई संजय वर्मा के साथ परसौड़ा गांव के राम सूरत की हत्या करने की नीयत से सिवान में छिपे हुए थे।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने बताया था कि इसके लिए उन लोगों को एक लाख रुपये मिलने थे। उसने यह भी बताया था कि रामसूरत खेत में सुबह आठ से नौ बजे के बीच चरी काटने आता है। उसी दौरान उसकी हत्या करने की योजना थी, मगर पहले ही वह पकड़ लिया गया। इस मामले में रामसूरत ने प्रार्थनापत्र दिया है कि उसकी पत्नी सरिता देवी से उसका मुकदमा चल रहा है। उसके दो लड़के भी पत्नी के साथ ही रहते हैं। वह लोग उसकी जमीन में हिस्सा मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के दौरान पांच बीघा जमीन देने का समझौता हुआ था, लेकिन वह लोग नहीं माने। रामसूरत के अनुसार वे लोग उसकी पूरी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। उसका यहां तक आरोप है कि आठ अगस्त को वह केस की पैरवी कर लौट रहा था तो उसकी बाइक में साजिश के तहत कार से टक्कर मारा गया था। उसका कहना है कि इसीलिए वे लोग हत्या कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed