{"_id":"6102e23f8ebc3ed7df055e92","slug":"accused-arrested-in-sunita-kidnapping-case-basti-news-gkp4036979156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनीता अपहरण कांड के चारो आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनीता अपहरण कांड के चारो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर जिले के ध्यानार्थ
सुनीता अपहरण कांड के आरोपित गिरफ्तार
गौर थाने के टिनिच क्षेत्र के बैरवा गांव की घटना
क्षेत्र के परसा तिराहे से पुलिस ने चारों को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
टिनिच (बस्ती)। गौर थानाक्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत सुनीता सिंह अपहरण कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। घटना में शामिल चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर सुनीता को मुक्त करा लिया गया है।
थानाक्षेत्र के बैरवा गांव निवासी राजेंद्र सिंह अपनी भाभी सुनीता और भतीजी नंदिनी के साथ गांव के बाहर मकान बनाकर रहते हैं। 27 जुलाई को राजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि भोर में चार पहिया वाहन सवार कुछ लोग उनके घर आकर तीनों की जमकर पिटाई की। उसके बाद सुनीता का अपहरण कर लिया। राजेंद्र को घर में बंद कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के जंगीपुर गैजहवा निवासी अपने बहनोई झिनके सिंह उर्फ भीमसेन सिंह, सचिन सिंह उर्फ गोलू सिंह, उर्मिला सिंह उर्फ मगुन व लौंगवास देवी के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार सुबह चारों आरोपितों को थानाक्षेत्र के परसा तिराहे से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।