{"_id":"6164760c8ebc3e9b9f5a869e","slug":"accused-arrested-for-trying-to-convert-basti-news-gkp412593089","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्तांतरण कराने की कोशिश करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्तांतरण कराने की कोशिश करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। युवती को बहलाकर धर्म परिवर्तन करने की कोशिश करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से अपहृत युवती को मुक्त करा लिया गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाल शिवाकांत मिश्रा की टीम ने नगर थाना क्षेत्र भैसनपुर निवासी आरोपित युवक इरफान अली को सोमवार को रोडवेज के पास से पकड़ा गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 21 वर्षीय बेटी को आरोपित इरफान अली अगवा कर लव जेहाद की कहानी सुनाकर धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहा है। आरोपित ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दाखिल की थी, जिसे बाद में वापस ले लिया। इसके बाद उसने अपना नाम यश रख लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपित के साथ उसके माता-पिता व बहन के खिलाफ आईपीसी व उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम 2021 का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी की तलाश व अपहृता की खोज में जुटे कोतवाल शिवाकांत मिश्रा व विवेचक एसआई मुनींद्र त्रिपाठी को सुबह करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इरफान व अपहृता रोडवेज के पास मौजूद हैं। पुलिस ने अपहृता के माता-पिता बुलाया और उन्हें साथ लेकर बस स्टैंड पहुंचे। यहां मिले आरोपित को उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे की जानकारी देकर गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही अपहृता भी बरामद कर ली गई।