{"_id":"66a40c01a230e7d6bd0a0829","slug":"accused-arrested-for-attempting-to-rob-a-shop-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121170-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दुकान में लूट का कोशिश करने के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दुकान में लूट का कोशिश करने के आरोपी गिरफ्तार
Sat, 27 Jul 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार दोपहर में व्यवसायी के ऊपर असलहा तानकर किया था लूट का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने बडे़रिया खुर्द में बिल्डिंग मटीरियल की दुकान पर लूट का प्रयास करने वाले आरोपियों गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसओ महेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर में 2.30 बजे बाइक सवार दो व्यक्ति हनुमान चौहान की दुकान में घुस आए। दुकान का शटर बंद कर दुकानदार के ऊपर असलहे से हमला कर मारने पीटने लगे।
प्रतिरोध करने पर हनुमान के गले की चेन छीनकर भागने लगे तो नागरिकों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। पीड़ित हनुमान की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप यादव निवासी सलोनी महिमापुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर व वर्तमान पता रामप्रसाद गली जामा मस्जिद रहमतगंज, गांधीनगर सहित दो के विरुद्ध लूट का प्रयास करने का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।