फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accountant went to measure

Basti News: पैमाइश करने गए लेखपाल से मारपीट, छह पर केस दर्ज

Mon, 18 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
accountant went to measure
पानी की टंकी बनवाने के लिए जमीन की पैमाइश करने गए थे लेखपाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव में पानी की टंकी स्थापित करने के लिए भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल से मनबढ़ों ने मारपीट किया। सरकारी अभिलेखों को छीनने का प्रयास किया। हर्रैया पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


हर्रैया तहसील लेखपाल अरविंद पासवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार को हर्रैया एसडीएम के आदेश पर ककरहिया गांव में जल मिशन के तहत पानी टंकी बनने के लिए भूमि चिन्हित करने सरकारी कागजात लेकर पहुंचा था। वहां पर पहले से नीता पत्नी माधव,सुमन पत्नी रामशंकर, माधव, रामशंकर,रवि व धमेंद्र उपस्थित थे। जैसे ही अपना सरकारी कागजात में खतौनी,खसरा, नक्शा निकाल कर पैमाइश करना शुरू किया तो उसी समय धमेंद्र व राम शंकर सहित अन्य लोगों ने विरोध जताते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचे लगे। इसके बाद नीता व सुमन ने अपने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ अशब्द कहा। जानमाल की भी धमकी दी। सरकारी कागजात छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचे, सरकारी अभिलेख छीनने व मारपीट,गाली गलौज सहित अन्य धाराओं में केस पंजीकृत कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया की मामले में छानबीन किया जा रहा है।जल्द ही अगली कार्रवाई किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed