फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accidents can be prevented by following traffic rules: ASP

यातायात नियमों के पालन से रुक सकती है दुर्घटना : एएसपी

Sat, 23 Mar 2024 03:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 Mar 2024 03:22 PM IST
विज्ञापन
Accidents can be prevented by following traffic rules: ASP
महिला महाविद्यालय में एनएसएस शिविर मेंं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवायोजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम सत्र में शुक्रवार को छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के लिए जन जागरूकता रैली निकाली। प्राथमिक विद्यालय पुराना डाकखाना से निकली रैली को प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता तिवारी व एएसपी ओपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एएसपी न कहा कि यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटना से बचा जा सकता है। छात्राएं अपने घर के साथ ही साथ पड़ोसी को भी यातायात नियमों की जानकारी दें। जन जागरूकता के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में सभी को बताएं। क्योंकि सावधानी और जानकारी से दुर्घटना से बचाव किया जा सके है l
विज्ञापन


बौद्धिक सत्र में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता यातायातनिरीक्षक श्रीनिवास तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम अपना ही नहीं, परिवार की भी सुरक्षा करते हैं। सड़क दुर्घटनाओं में जो अप्रत्याशित वृद्धि हो रही उसका कारण यातायात नियमों की जानकारी का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन व आभार ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. रघुवर पांडेय ने किया। इस मौके पर डॉ प्रियंका मिश्रा, नेहा श्रीवास्तव, मोनी पांडेय सहित अन्य स्वयं सेविकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed