फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accidental in injured

Basti News: अलग-अलग जगहों पर मार्ग दुर्घटना में दो घायल

Thu, 20 Jul 2023 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
accidental in injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बस्ती। दो अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि दूसरे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया से इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
पहली घटना गौर थाना क्षेत्र के गौर-वाल्टरगंज मार्ग पर स्थित जोगिया चौराहे की है। गौर थाना क्षेत्र के घुरहूपुर गांव निवासी छोटू (17) पुत्र पाटन बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे मोटरसाइकिल से गौर की तरफ आ रहा था। अभी वह जोगिया चौराहे के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। घटना में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके की नजाकत भांपते हुए ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में गौर थाना क्षेत्र के भौखरी गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद मोटरसाइकिल से बभनान से हर्रैया की तरफ जा रहे थे। पूरा पैकोलिया गांव के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया ले गए। चंद्रिका प्रसाद सफाई कर्मी के पद पर गौर ब्लाक के इटावा गांव में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed