{"_id":"6478e7e85a5d8269280301c4","slug":"accidental-death-basti-news-c-7-1-190397-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क हादसे में मौत, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क हादसे में मौत, एफआईआर
Fri, 02 Jun 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती व कप्तानगंज पुलिस ने सड़क हादसे में मौत के मामले में केस दर्ज किया है। पुरानी बस्ती के छितावर निवासी अमित कुमार सिंह ने तहरीर में बताया है कि उनके पिता निर्मल कुमार सिंह गत 25 मई को साइकिल से कोड़रा चौराहा पर गए थे। इसी दौरान एक कार चालक ने ठोकर मार दी। गंभीर चोट आने से इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चालक पर मुकदमा कायम किया है। वहीं लालगंज पुलिस ने पगारखास निवासी दुखरन की तहरीर पर महादेवा चौराहे के पास हुए हादसे में उनके बेटे की मौत होने के मामले में डीसीएम चालक पर अभियोग पंजीकृत किया है। संवाद
विज्ञापन