फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   student injured in a road accident died during treatment

Basti News: सड़क हादसे में घायल छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, शोक की लहर

Fri, 04 Aug 2023 03:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 04 Aug 2023 03:34 PM IST
सार

पिछले दिनों मोहम्मदनगर विद्यालय के निकट हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कक्षा 11वीं की छात्रा निशा उर्फ शालिनी की बुधवार की सुबह लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई

विज्ञापन
student injured in a road accident died during treatment
निशा । फाइल फोटो

विस्तार

बस्ती जिले के भानपुर क्षेत्र में पिछले दिनों मोहम्मदनगर विद्यालय के निकट हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कक्षा 11वीं की छात्रा निशा उर्फ शालिनी की बुधवार की सुबह लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसका देर शाम कटरिया नानकार गांव स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उसके विद्यालय संतकबीर शंकरदास इंटरमीडिएट काॅलेज मोहम्मदनगर में उसकी मौत की सूचना मिलते ही सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय में शोक सभा आयोजित कर उसके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि निशा कक्षा 11वीं की छात्रा थी और पढ़ने में भी अच्छी थी।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य करुणेश कुमार,फागू चौहान, कमलेश चौधरी, वीरेंद्र बहादुर, प्रदीप कुमार, गुरु प्रसाद, वंदना चौधरी, श्रद्धा त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed