{"_id":"64c94d72ccb7dbba69030038","slug":"accidental-death-basti-news-c-207-1-sgkp1002-2138-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मार्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की सांड के हमले में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मार्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की सांड के हमले में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया। श्रावस्ती के भिनगा में रहकर ठेकेदारी करने वाले क्षेत्र के समौड़ा कला निवासी वृद्ध की सांड के हमले में मौत हो गई। गांव में मौत की खबर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। शव लेने परिजन व रिश्तेदार रवाना हो गए हैं।
समौडा कलां गांव निवासी इंद्र बहादुर यादव (65) पेशे से ठेकेदार थे। इसी सिलसिले में वह कई वर्षों से श्रावस्ती जनपद के भिनगा में घर बनाकर रह रहे थे। मंगलवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। रास्ते में एक सांड ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह सांड को भगाया। गंभीर रूप से घायल इंद्र बहादुर को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी के अलावा बेटा व बहू गांव में रहते हैं। मौत की सूचना के बाद परिजन शव लेने के लिए श्रावस्ती रवाना हो गए।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक यादव ने बताया कि शव देर रात तक गांव लाया जाएगा।