फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accidental death

Basti News: घर के बाहर छटपटाते मिला युवक, इलाज के दौरान मौत

Thu, 20 Jul 2023 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
accidental death
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के देवमी गांव निवासी 40 वर्षीय युवक बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर में छटपटाते हुए पाया गया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि देवमी निवासी दीवान चंद (40) अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह काफी दिनों से गांव से 700 मीटर दूर नहर के पास झोपड़ी डाल कर पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। मंगलवार को वह पत्नी व बच्चों को ससुराल छोड़कर कर आया था। बुधवार सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने दीवान चंद काे घर के बाहर छटपटाते देखा। लोगों ने उसकी माता गीता व पिता रामबृक्ष को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ देर में गांव के अन्य तमाम लोग पहुंच गए। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चर्चा है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट होगा कि मौत की वजह क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed