फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accident Safe-Smpar Gate open - Gateman Suspended

गेटमैन की लापरवाही से खुला रहा समपार फाटक

Sat, 22 Jan 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accident Safe-Smpar Gate open - Gateman Suspended
गेटमैन की लापरवाही से खुला रह समपार फाटक, हादसा टला
विज्ञापन

गौर (बस्ती)। बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिम गेट संख्या 224 सी पर बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। कारण कि गेटमैन की लापरवाही से समपार फाटक खुला रह गया था। इसी बीच डाउन रेलवे ट्रैक पर गोंडा की तरफ से गोरखपुर की ओर जा रही मालगाड़ी आ गई। ट्रेन के चालक ने आपात ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोका। रेल प्रशासन ने गेटमैन को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बृहस्पतिवार की है।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बीच स्थित बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिम गेट संख्या 224 सी बृहस्पतिवार को समपार फाटक पर गेटमैन मुकेश कुमार की ड्यूटी थी। करीब 12 बजे दिन में गेट पर कॉसन भेज उसे बंद करने का निर्देश स्टेशन से दिया गया, मगर गेटमैन ने गेट बंद ही नहीं किया। इसी बीच डाउन रेलवे ट्रैक पर गाड़ी संख्या मालगाड़ी आ गई। गेट खुले होने की जानकारी जैसे ही लोको पायलट संजय कुमार, सहायक लोको पायलट रवि रंजन कुमार को हुई तत्काल उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को गेट से पहले रोक लिया। तत्काल इसकी सूचना ट्रेन के गार्ड अविनाश साहनी और लोको पायलट ने बभनान स्टेशन अधीक्षक को दी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक निरंजन प्रसाद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया प्रथम दृष्टया गेटमैन की लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। मामले की उच्च अधिकारी जांच कर रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गाड़ी के आने की सूचना के बाद भी गेटमैन ने समपार फाटक को बंद नहीं किया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed