फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident on highway, lady dead

हाइवे पर कार की टक्कर से महिला की मौत

Mon, 23 Nov 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। हाइवे पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा पेट्रोल पंप के पास
विज्ञापन
रविवार दोपहर एक बजे के करीब तेज रफ्तार कार की टक्कर सेे साइकिल पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल चला रही उसकी बेटी घायल हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

कप्तानगंज के पटखौली राजा गांव की रहने वाली भानमती (55) पत्नी मिठाई लाल अपनी बेटी गुड़िया के साथ साइकिल से मायके खजुहा भाई की तेरही में भाग लेने जा रही थीं। वे दोनों जैसे ही दुधौरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं कि बस्ती की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे उनकी साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही भानमती की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गुड़िया घायल हो गई। उसे गोटवा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। दिवंगत भानमती के सात बच्चे हैं। उनमें तीन लड़के और चार लड़कियां हैं।

लड़कों में धीरेंद्र, महेंद्र और जीतेंद्र हैं, जबकि लड़कियों में सहायिता, अनीता, पुनीता और गुड़िया शामिल हैं। एसओ कप्तानगंज बृजेश यादव ने बताया कि घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिस कार से हादसा हुआ उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed